अरविन्द -दोहे
अपने घर से निकल कर , बाहर आकर देख ।
दुनिया बैठी चाँद पर ,तू लिखे मिट्टी के लेख । ।
--------
भरम सदा मुखरित रहे ,सत्य सदा ही मौन।
मृगतृष्णा के जगत में दूर मुक्ति का भौन। ।
--------
अहंकार मय जीव यह ,आत्मप्रवंचन लीन ।
तलफत फिरे जगत में ,ज्यों कांटे में मीन । ।
------
आगत विगत सु गत हुआ ,गत गत मांहि समाय।
सुगत कहीं आकाश में ,ठिठुरत सा मुस्काय । ।
-------
मन बालक या जगत में ,सपने माहिं मुस्कात ।
जगत पींजरा सुवर्ण का ,इच्छा फंद लगात। ।
--------
बहुभाषी यह संसार ,कांव कांव ही कांव।
जिसे केकी पिक हो प्रिय ,नहीं इहां ठाँव। ।
---------
नवजात शिशु माँ अंक में ,सोवत है मुस्काय।
माया के इस जगत में ,ज्यों ब्रह्म खड़ा लुभाय। ।
---------
परमात्मा को जगत में ,ढूंढत जग बौराय।
पुष्पित प्रति प्रसून में ,परमात्मा मुस्काय। ।
--------
आत्म तत्व को लखे नहीं ,देह देह भरमात ।
उलटा कीर लटकत फिरे ,प्रेम प्यार रटात। ।
--------
बहुप्रपंची ये पींजरा ,तामें पंछी जीव।
अहंकार भ्रम को रचे ,अंतर न दीखे पीव । ।
--------
भाँति भाँति के रूप रंग ,भाँति भांति के जीव।
वसन कहीं ऊपर धरा,अर्ध अनावृत शरीर । । ............. अरविन्द

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें